Advertisement

Responsive Advertisement

BSNL के नए प्लान में 3300GB डेटा और 60Mbps स्पीड, 599 रु

Hi Friends,

BSNL अपने यूजर्स के लिए 599 रुपये का नया ब्रॉडबैंड प्लान लेकर आया है। इस प्लान में कंपनी 60Mbps की स्पीड पर 3300 जीबी (अनलिमिटेड डेटा) दे रही है। प्लान में फ्री कॉलिंग का लाभ भी मिलता है।


BSNL यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने हाई-स्पीड इंटरनेट की पेशकश करने वाली योजनाओं की मांग को देखते हुए 599 रुपये का नया प्लान लॉन्च किया है। कंपनी ने इस ब्रॉडबैंड प्लान को 'फाइबर बेसिक प्लस' नाम दिया है। बीएसएनएल का यह नवीनतम ब्रॉडबैंड प्लान एयरटेल के 499 रुपये के एक्सट्रीम फाइबर प्लान के साथ प्रतिस्पर्धा करेगा। तो आइए जानते हैं बीएसएनएल के इस नए प्लान में क्या है खास।

बीएसएनएल के इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट की बात करें तो इसमें आपको 60Mbps की स्पीड के साथ 3300जीबी डेटा मिलेगा। कंपनी इस प्लान को अनलिमिटेड डेटा बेनिफिट वाले प्लान के तौर पर प्रमोट कर रही है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद प्लान में मिलने वाली इंटरनेट स्पीड घट कर 2Mbps हो जाती है।

इस प्लान के साथ, उपयोगकर्ताओं को पूरे देश में किसी भी नेटवर्क के लिए 24 घंटे का असीमित कॉलिंग लाभ दिया जा रहा है। टेलीकॉम टॉक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस ब्रॉडबैंड प्लान में कंपनी मुफ्त ओटीटी सब्सक्रिप्शन की पेशकश कर रही है या नहीं, इस बारे में कोई जानकारी जारी नहीं की गई है।

बीएसएनएल अपने 449 रुपये के फाइबर बेसिक प्लान को भी संशोधित कर रहा है। बीएसएनएल का यह प्लान अंडमान और निकोबार को छोड़कर सभी शहरों में पेश किया जा रहा है। शुरुआत में, कंपनी ने यह प्लान केवल चुनिंदा शहरों में पेश किया था। यह प्लान 30Mbps की स्पीड के साथ 3300 जीबी डेटा प्रदान करता है।


Post a Comment

0 Comments